फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्रि में लाड़ली बहनों को तोहफा, जारी होगी 41वीं किस्त


नवरात्रि के पावन पर्व के बीच मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए आर्थिक सहायता की सौगात आने वाली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज जिले के मानपुर जनपद पंचायत अंतर्गत गुरुवाही ग्राम में आयोजित लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में प्रदेश की पात्र महिलाओं के बैंक खातों में योजना की 41वीं किस्त की राशि अंतरित करेंगे। सिंगल क्लिक के माध्यम से होने वाले इस कार्यक्रम में करीब 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में 1500-1500 रुपये भेजे जाएंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री जिले को 144 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात भी देंगे। नवरात्रि के दौरान होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर जिले में तैयारियां की जा रही हैं। महिलाओं को मिलने वाली आर्थिक सहायता के साथ विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहेगा। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत पात्र सामान्य लाभार्थी महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना, उनके स्वास्थ्य और पोषण स्तर में सुधार करना तथा परिवार के निर्णयों में उनकी भागीदारी को मजबूत करना है। योजना की शुरुआत जून 2023 में हुई थी। सितंबर 2026 तक लाभार्थियों को 40 किस्तों का भुगतान किया जा चुका है। अब 41वीं किस्त जारी होने जा रही है। योजना के तहत सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त करने वाली पंजीकृत पात्र महिलाओं को निर्धारित प्रावधानों के अनुसार प्रतिमाह 900 रुपये की सहायता दी जाती है। राशि आधार से जुड़े डीबीटी सक्रिय बैंक खातों में सीधे अंतरित की जाती है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें