फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में रिटायरमेंट के बाद 70 साल तक सेवाएं देते रहेंगे डॉक्टर; की जाएगी पुनर्नियुक्ति

उत्तर प्रदेश में सरकारी डॉक्टर अब 70 साल की उम्र तक अस्पतालों में सेवाएं दे सकेंगे। वे सेवानिवृत्ति के बाद पुनर्नियुक्ति के तहत काम करेंगे। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संवर्ग के तहत कार्यरत चिकित्सक 62 वर्ष की उम्र में सेवानिवृत्त होते हैं। अभी इन्हें तीन साल यानी 65 वर्ष की उम्र तक पुनर्नियुक्ति के जरिये तैनात किया जाता है। इन्हें प्रशासनिक पद नहीं दिया जाता है। वे सिर्फ मरीजों का उपचार करते हैं। अब इस उम्र सीमा को 70 वर्ष किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि इस संबंध में प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द ही अपर मुख्य सचिव स्तर से आदेश जारी हो जाएगा। इससे अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी दूर होगी। साथ ही मरीजों को अनुभवी चिकित्सकों से परामर्श मिल सकेगा। स्वास्थ्य विभाग ने पुनर्नियुक्ति संबंधी आदेश जारी करने की प्रक्रिया शुरू की है। सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें