फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में राम वनगमन पथ पर मिलीं खामियां, अभियंताओं के खिलाफ कार्रवाई के आदेश

राम वनगमन मार्ग पर खामियां सामने आने पर पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता ओमकार भारती और अधिशासी अभियंता रवींद्र पाल सिंह के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दे दिए गए हैं। इस मार्ग के अवतारपुर से सिंहरौर-उपरिहार हिस्से पर फ्लाईओवर के स्लैब में बड़ी खामियां मिली थीं। यह हिस्सा करीब 14 किमी लंबा है। करीब डेढ़ किमी लंबाई में साइड के बंधे और ढाल क्षतिग्रस्त मिला है। थर्ड पार्टी क्वालिटी ऑडिट में गुणवत्ता खराब पाई गई। यह सड़क पीडब्ल्यूडी की एनएच विंग करवा रही है। इसमें ठेकेदार को डिबार (ब्लैक लिस्ट) करने के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को भी पत्र भेजा गया है। ठेकेदार पूरी सड़क की रिपेयर अपने खर्च पर करेगा। जिस संस्था के पास इस संस्था की क्वालिटी की निगरानी की जिम्मेदारी थी, उसे भी काली सूची में डालने के लिए लिख दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें