डाक विभाग के उत्तर प्रदेश सर्कल ने ग्राहकों को बेहतर और सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए ‘कस्टमर फर्स्ट इनिशिएटिव’ की शुरुआत की है। इसके तहत डाक सेवाओं की बुकिंग से लेकर डिलीवरी तक की व्यवस्था को अपग्रेड किया जा रहा है। साथ ही डिजिटल बुकिंग, ऑनलाइन भुगतान और पार्सल ट्रैकिंग जैसी सुविधाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है। हजरतगंज स्थित मुख्य पोस्टमास्टर जनरल कार्यालय के मंथन सभागार में डाक सप्ताह के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में मुख्य पोस्टमास्टर जनरल अशोक कुमार ने इस पहल की जानकारी दी।