फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: विवि-कॉलेज शिक्षकों के दोनों महासंघों का विलय, एकजुट होकर करेंगे आंदोलन

उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय-महाविद्यालय शिक्षक महासंघ (फुपुक्टा) के दोनों संगठनों का विलय कर एकीकृत कार्यकारिणी का गठन किया गया है। करीब ढाई दशक बाद हुए इस एकीकरण को शिक्षकों के आंदोलन को नई ऊर्जा देने वाला कदम बताया गया है। फुपुक्टा की ओर से मंगलवार को उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब, हजरतगंज में आयोजित प्रेसवार्ता में पदाधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एकजुट होकर विश्वविद्यालय और महाविद्यालय शिक्षकों के सामने मौजूद समस्याओं और उच्च शिक्षा से जुड़ी चुनौतियों का मजबूती से मुकाबला किया जाएगा। पदाधिकारियों के मुताबिक, दोनों संगठनों के एकीकरण से शिक्षकों की मांगों को लेकर आंदोलन को एक साझा मंच मिलेगा और संगठनात्मक स्तर पर समन्वय बेहतर होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें