यूपी बॉन्डेड चिकित्सा अधिकारियों के वेतन समानता और पारिश्रमिक संबंधी विसंगतियों के समाधान की मांग को लेकर एमबीबीएस चिकित्सकों ने गांधी प्रतिमा पर विरोध प्रदर्शन किया। चिकित्सकों ने कहा कि बॉन्डेड चिकित्सा अधिकारियों के वेतन एवं पारिश्रमिक में व्याप्त विसंगतियों को दूर किया जाना जरूरी है। प्रदर्शन के दौरान चिकित्सकों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की और शासन से जल्द समाधान की मांग की। चिकित्सकों का कहना है कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा से कर रहे हैं, ऐसे में समान कार्य के लिए समान वेतन और उचित पारिश्रमिक सुनिश्चित किया जाना चाहिए।