फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: विशाल खंड में पेड़ गिरने से फुटपाथ की दीवार टूटी, दो कारें और बाइक क्षतिग्रस्त

लखनऊ के गोमती नगर स्थित विशाल खंड में गुरुवार को पेड़ गिरने से बड़ा हादसा टल गया। पेड़ गिरने के कारण फुटपाथ की दीवार क्षतिग्रस्त होकर टूट गई। दीवार की आड़ में खड़ी दो कारें और एक मोटरसाइकिल भी पेड़ और दीवार की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि पेड़ गिरने के दौरान आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलने पर संबंधित टीम मौके पर पहुंची और रास्ते से पेड़ हटाने का काम शुरू किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि पेड़ गिरने से वाहनों को नुकसान हुआ है। घटना के बाद आसपास के लोगों में भी चिंता का माहौल रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें