फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: उत्तराखंड महोत्सव: नींबू सानने की प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया उत्साह

बीरबल साहनी मार्ग स्थित पंडित गोविंद वल्लभ पंत पर्वतीय सांस्कृतिक उपवन में चल रहे 14 दिवसीय उत्तराखण्ड महोत्सव में रविवार को नींबू सानने की प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें महिलाओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में कुल 16 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें एक पुरुष भी शामिल रहा। उत्तराखण्ड की पारंपरिक संस्कृति और खानपान से जुड़ी इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने नींबू सानने की पारंपरिक विधि का प्रदर्शन किया। महोत्सव में मौजूद लोगों ने भी इस अनूठी प्रतियोगिता में दिलचस्पी दिखाई और प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। नींबू सानने से एक खट्टी मीठी चाट तैयार होती है, जिसमें पहाड़ी मसालों का जायका भी शामिल होता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें