फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: धनतेरस पर कपड़ा बाजार में उमड़ी खरीदारों की भीड़, कलमकारी लहंगों की बढ़ी मांग

धनतेरस के पर्व को लेकर कपड़ा बाजार में रौनक बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को इंदिरानगर के भूतनाथ बाजार में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। त्योहार पर नए कपड़े पहनने और अपनों को उपहार देने के लिए लोगों ने साड़ी, लहंगे और अन्य परिधानों की खरीदारी की। महिलाओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए दुकानों पर डिजाइनर साड़ियों और लहंगों की कई वैरायटी उपलब्ध हैं। व्यापारी उत्तम कपूर ने बताया कि इस बार साड़ियों के साथ कलमकारी लहंगों की मांग अधिक है। ग्राहकों को पारंपरिक डिजाइन के साथ आधुनिक रंगों और कढ़ाई वाले परिधान पसंद आ रहे हैं। उनके यहां पांच हजार से लेकर 70 हजार रुपये तक के लहंगे उपलब्ध हैं, जबकि साड़ियों की कीमत 40 हजार रुपये तक है। व्यापारियों को उम्मीद है कि धनतेरस और दीपावली के चलते आने वाले दिनों में बिक्री और बढ़ेगी। बाजार में देर शाम तक खरीदारों की आवाजाही बनी रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें