लखनऊ के तेलीबाग में दबंगों ने शुक्रवार की देर रात्रि वृंदावन सेक्टर 5 गांधीनगर की गली में फुल स्पीड से गाड़ी दौड़ा कर घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दिया। इसके बाद गाड़ी से उतरकर गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। यही नहीं जिस व्यक्ति की मोटरसाइकिल को टक्कर मारी थी उसके परिवार से मारपीट कर आतंक मचा दिया जिससे दहशत फैल गई। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गांधीनगर के रहने वाले अरमान और मोहम्मद याकूब को गिरफ्तार करते हुए उनकी कार को भी बरामद कर लिया।