शताब्दी अस्पताल फेज-2 में ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें ब्रेस्ट कैंसर से उबर चुके मरीजों के साथ डॉ. संजीव मिश्रा, डॉ. विजय कुमार, डॉ. नसीम अख्तर और डॉ. पुनीत कुमार मौजूद रहे। कार्यक्रम में सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. विजय कुमार ने ब्रेस्ट कैंसर से बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने जागरूकता और समय पर जांच के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूक करना और इसके शुरुआती लक्षणों को पहचानने के महत्व को समझाना रहा।