कुर्सी रोड स्थित गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित 61वीं उत्तर प्रदेश स्टेट ओपन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में दमखम दिखाया। प्रतियोगिता के दौरान ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और बेहतर प्रदर्शन के लिए जोर लगाया। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजन स्थल पर खिलाड़ियों के साथ प्रशिक्षकों और खेल अधिकारियों की भी मौजूदगी रही।