फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: समान शिक्षा और नशामुक्ति की मांग को लेकर 13 को आत्म सम्मान रैली

समान शिक्षा, नशामुक्त समाज, अपराधमुक्त समाज और रोजगारपरक शिक्षा समेत विभिन्न मांगों को लेकर पारख महासंघ की ओर से 13 सितंबर को लखनऊ में ‘आत्म सम्मान रैली’ निकाली जाएगी। रैली सुबह 10 बजे राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल से शुरू होगी। महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर मुख्य अतिथि होंगे। मलिहाबाद विधायक जयदेवी कौशल, मोहनलालगंज विधायक व जिला अध्यक्ष अमरेश कुमार रावत समेत विभिन्न वर्गों के लोगों के शामिल होने की बात कही गई है। आयोजकों ने कक्षा छह से समान शिक्षा को पाठ्यक्रम में शामिल करने, सरकारी और निजी स्कूलों में समान यूनिफॉर्म व्यवस्था तथा सरकारी स्कूलों में निशुल्क शिक्षा की मांग उठाई। रैली के माध्यम से नशामुक्त और अपराधमुक्त समाज का संदेश भी दिया जाएगा। आयोजकों ने इसे गैर-राजनीतिक बताते हुए सभी वर्गों से शामिल होने की अपील की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें