शाही इमाम ईदगाह लखनऊ मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण मामले में हाईकोर्ट द्वारा राज्य सरकार से जवाब मांगे जाने और मस्जिद पर लगाए गए जुर्माने पर रोक लगाने के निर्देश का स्वागत किया है। उन्होंने इसे न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए उम्मीद जताई कि मस्जिद के अधिकारों की रक्षा होगी और पीड़ित पक्ष को न्याय मिलेगा। मौलाना ने कहा कि धार्मिक स्थलों को संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत संरक्षण प्राप्त है और उम्मीद है कि इनका उचित ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने जल्द मस्जिद के पुनर्निर्माण की उम्मीद भी जताई।