मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज इटौंजा के बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात करके उनकी कुशलता जानी उनको बाढ़ राहत किट का वितरण किया। यहां पर मुख्यमंत्री ने अपने लगभग 15 मिनट के भाषण के दौरान कहा की लखनऊ में फ़जुल्लागंज से लेकर के नैमिष तक तटबंध बनाने का काम सिंचाई विभाग करेगा और इस कार्य के लिए बजट की समस्या भाजपा की डबल इंजन सरकार नहीं होने देगी। उन्होंने 300 इटौंजा और फजुल्लागंज लोगो को बाढ़ राहत किट का वितरण किया।