फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: राष्ट्रीय पुस्तक मेले में लेखक महेंद्र अग्रवाल ने बताई ‘मेरा संभल महान’ की खासियत

बलरामपुर गार्डन में आयोजित राष्ट्रीय पुस्तक मेले में लेखक महेंद्र कुमार अग्रवाल ने अपनी पुस्तक ‘मेरा संभल महान’ के बारे में जानकारी साझा की। खास बातचीत में उन्होंने बताया कि पुस्तक में संभल की सभ्यता, संस्कृति, तीर्थ और मंदिरों के साथ-साथ स्वतंत्रता के बाद के संभल की स्थिति का भी विस्तार से वर्णन किया गया है। लखनऊ विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले महेंद्र अग्रवाल ने बताया कि पुस्तक के माध्यम से उन्होंने संभल के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को सामने लाने का प्रयास किया है। पुस्तक में संभल की प्राचीन विरासत से लेकर आधुनिक दौर तक के विभिन्न पहलुओं को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि ‘मेरा संभल महान’ के जरिए पाठकों को संभल के इतिहास, धार्मिक स्थलों और सामाजिक-सांस्कृतिक विरासत को समझने का अवसर मिलेगा। राष्ट्रीय पुस्तक मेले में पुस्तक को लेकर पाठकों और साहित्य प्रेमियों में भी रुचि देखने को मिली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें