फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पटाखा विस्फोट में चार मौतों के बाद बेहटा में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान

गुडंबा के बेहटा में पिछले वर्ष अवैध पटाखा निर्माण के दौरान हुए विस्फोट में चार लोगों की मौत के बाद पुलिस ने एक बार फिर सख्ती बढ़ा दी है। बृहस्पतिवार को एसीपी गाजीपुर अतुल पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बेहटा में करीब दो घंटे तक सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध घरों की तलाशी ली गई और लोगों को अवैध रूप से पटाखे बनाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। अभियान में इंस्पेक्टर गुडंबा अंजनी कुमार मिश्रा, बेहटा चौकी प्रभारी शांतनु बालियान और बम निरोधक दस्ते की टीम शामिल रही। पुलिस ने क्षेत्र के संदिग्ध मकानों को चिह्नित कर उनकी सघन जांच की। साथ ही लोगों को हिदायत दी कि कोई भी व्यक्ति चोरी-छिपे पटाखा बनाने या बारूद जमा करने का काम न करे। ऐसा करते पकड़े जाने पर उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि पिछले वर्ष बेहटा में एक मकान में अवैध रूप से पटाखे बनाने के दौरान भीषण विस्फोट हुआ था। इसकी चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके बाद पटाखा बनाने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर उनके लाइसेंस भी निरस्त किए गए थे। हादसे के बाद अब पुलिस त्योहारों के मद्देनजर अवैध पटाखा निर्माण और भंडारण पर नजर रख रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें