प्लासियो मॉल के पास दो दिन पहले सड़क पर गोमती नदी का पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही थी। सड़क पर पानी इतना अधिक था कि वहां से गुजरना मुश्किल हो गया था। अब जनरेटर लगाकर पानी की निकासी कर दी गई है और सड़क से जलभराव पूरी तरह हटा दिया गया है।