नजराना लाइफस्टाइल की ओर से हजरतगंज स्थित होटल कूल ब्रेक में दो दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। प्रदर्शनी में फैशन, लाइफस्टाइल और स्किन केयर से जुड़े उत्पादों की विभिन्न रेंज लोगों को आकर्षित कर रही हैं। यहां आए लोग अपनी पसंद के उत्पाद देख और खरीद रहे हैं। प्रदर्शनी में फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़े सामान के साथ स्किन केयर उत्पाद भी खास पसंद किए जा रहे हैं। आयोजकों की ओर से लोगों की रुचि को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग तरह के उत्पादों को शामिल किया गया है। बॉलीवुड और सूफी संगीत की शाम प्रदर्शनी के साथ ही शाम के समय बॉलीवुड नाइट और सूफी नाइट का आयोजन भी किया जाएगा। इन कार्यक्रमों के जरिए प्रदर्शनी में खरीदारी के साथ मनोरंजन का भी अनुभव मिलेगा।