फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: नाबालिग को घर में खींचने का आरोप, रिश्तेदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

लखनऊ में 10 वर्षीय बच्ची को घर के अंदर खींचने और उसके साथ अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए उसकी मां ने करीबी रिश्तेदार के खिलाफ तहरीर दी है। आरोप है कि बच्ची की मां के विरोध करने पर आरोपी ने उनके साथ भी मारपीट और गाली-गलौज की। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां भाग गया। जानकीपुरम पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पीड़िता की मां के मुताबिक, 22 सितंबर की शाम करीब पांच बजे वह अपनी बेटी के साथ मंदिर से घर लौट रही थीं। आरोप है कि रास्ते में आरोपी ने बच्ची को अपने घर के सामने देखकर उसका हाथ पकड़ लिया और उसे घर के अंदर ले जाने लगा। मां के विरोध करने पर क आरोपी ने उनके साथ मारपीट व गाली-गलौज की। इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि आरोपी बच्ची का करीबी रिश्तेदार है और निजी वाहन चलाता है। बच्ची के बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें