तेलीबाग, पीजीआई पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया जो दो अन्य नाबालिक चोरों के साथ मिलकर गैंग चलाता था। पुलिस ने उसके पास से 51 चोरी किए गए मोबाइल बरामद किए। इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने बताया कि पकड़ा गया शातिर चोर शंकर नोनिया आसनसोल जनपद पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। यह मोबाइल चोरी करवाता था इसके साथ में दो नाबालिक लड़के भी थे। इन चोरों का एक सरगना भी है जो कि फरार है पुलिस ने शंकर नोनिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।