फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: मोहनलालगंज रेलवे क्रॉसिंग पर तेल टैंकर के फंसने से ट्रेनों का संचालन बाधित

मोहनलालगंज रेलवे स्टेशन पर बुधवार को स्टेशन मास्टर की कथित लापरवाही के कारण रेल यातायात घंटों तक बाधित रहा। मोहनलालगंज-गोसाईगंज मार्ग स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर रिफाइंड तेल से लदा एक ट्रक रेल पटरियों के बीच फंस गया। ट्रक के अगले पहिए धुरी समेत निकल जाने के कारण वह पटरी पर ही खड़ा हो गया, जिससे आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हुआ। बुधवार दोपहर करीब दो बजे सुल्तानपुर से कानपुर जा रहा रिफाइंड तेल लदा ट्रक मोहनलालगंज रेलवे स्टेशन के पास स्थित रेलवे क्रॉसिंग पार कर रहा था। इसी दौरान ट्रक के अगले पहिए धुरी समेत निकल गए और ट्रक रेलवे पटरियों के बीच फंस गया। घटना की सूचना स्टेशन मास्टर गौरव श्रीवास्तव को दी गई, लेकिन आरोप है कि सूचना मिलने के बावजूद वह काफी देर से मौके पर पहुंचे। आरोप है कि मौके पर पहुंचने के बाद भी स्टेशन मास्टर ट्रक को रेलवे ट्रैक से हटवाने के लिए तत्परता दिखाने के बजाय हीलाहवाली करते नजर आए। इससे ट्रेनों का संचालन बहाल कराने में देरी होती रही। खबर लिखे जाने तक ट्रक रेलवे पटरियों से नहीं हटाया जा सका था और आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों का आवागमन बाधित था। रेलवे क्रॉसिंग के बीच ट्रक फंसने और ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें