फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: लखनऊ विश्वविद्यालय में अंडमान-निकोबार के पर्यावरण और जलवायु संकट पर मंथन

अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के पर्यावरण एवं जलवायु संकट को लेकर लखनऊ विश्वविद्यालय में विशेषज्ञों के साथ विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान अंडमान एवं निकोबार के उपराज्यपाल प्रोफेसर दिनेश शर्मा ने विशेषज्ञों के साथ द्वीप समूह में पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन और उससे उत्पन्न चुनौतियों पर चर्चा की। बैठक में बदलते जलवायु परिस्थितियों के बीच द्वीपों की पारिस्थितिकी, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने के उपायों पर विचार किया गया। विशेषज्ञों ने जलवायु संकट के संभावित प्रभावों और उनसे निपटने के लिए वैज्ञानिक एवं दीर्घकालिक रणनीतियों की आवश्यकता पर अपने सुझाव साझा किए। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण के साथ विकास कार्यों में संतुलन बनाए रखने और स्थानीय स्तर पर जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें