लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने पत्रकार वार्ता में केंद्र सरकार की चीनी और इथेनॉल नीति पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार को देश के किसानों को बताना चाहिए कि चीनी और इथेनॉल से होने वाले आर्थिक लाभ में गन्ना किसानों का हिस्सा कहां है। सुनील सिंह ने कहा कि यदि कारोबारियों के लिए कमाई के रास्ते बढ़ रहे हैं तो उसी अनुपात में किसानों की आमदनी और गन्ने के मूल्य में बढ़ोतरी क्यों नहीं हो रही है। उन्होंने सरकार से गन्ना किसानों के हित में नीतियों की समीक्षा करने और उन्हें आर्थिक लाभ में उचित हिस्सेदारी सुनिश्चित करने की मांग की।