फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: लखनऊ में भीषण बस हादसा, 40 फीट गहरी खंती में पलटी बस, तीन यात्रियों की मौत

लखनऊ के पारा इलाके में आगरा एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट के पास सोमवार सुबह यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर करीब 40 फीट गहरी खंती में पलट गई। भीषण हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 40 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में छोटे बच्चे भी शामिल हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची एनडीआरएफ, फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें