फैजुल्लागंज के दाउदनगर और मामा कॉलोनी में जलभराव के बीच लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय लोग प्रभावित परिवारों के बीच ट्रैक्टर से खाना भी बांट रहे हैं। वहीं, नावों की व्यवस्था को लेकर लोगों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ नावें खराब हैं और नाव मिलने के लिए उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। लोगों ने पर्याप्त संख्या में नाव उपलब्ध कराने और राहत व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है।