बलराम गार्डन में 23वें राष्ट्रीय पुस्तक मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में पुस्तक प्रेमियों की भीड़ पहुंच रही है और लोग अपनी पसंद की किताबों की खरीदारी कर रहे हैं। मेले के संस्कृत पंडाल में हीरा पब्लिकेशन की ओर से कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें कवि नीरज नीर ने कविता पाठ किया। कवि सम्मेलन में मौजूद लोगों ने उनकी कविताओं का आनंद लिया। राष्ट्रीय पुस्तक मेले में विभिन्न विषयों की किताबों के साथ साहित्यिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। पुस्तक प्रेमी स्टॉलों पर पहुंचकर किताबें देख रहे हैं और खरीदारी कर रहे हैं।