लोक भवन में अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित 87 इंटरसेप्टर वाहनों के फ्लैग ऑफ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इनमें चारपहिया और दोपहिया वाहन शामिल हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे। इन इंटरसेप्टर वाहनों को यातायात और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से इस्तेमाल किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने वाहनों का निरीक्षण किया।