समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के ‘अब हमारी निगाह तीन पर नहीं, 403 पर है’ वाले बयान को लेकर भाजपा ने निशाना साधा है। राज्यसभा चुनाव के नामांकन के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर पलटवार किया। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव आज 403 की बात कर रहे हैं, लेकिन 2022 के विधानसभा चुनाव में उनका हाल प्रदेश की जनता देख चुकी है। उन्होंने अखिलेश यादव के 403 सीटों पर फोकस करने वाले बयान को लेकर तंज कसा।