किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में गैर-शैक्षणिक पदों पर चयनित अभ्यर्थियों ने नियुक्ति में हो रही देरी के विरोध में विश्वविद्यालय प्रशासन से मुलाकात की। चयनित अभ्यर्थी कुलपति और कुलसचिव से मिलकर अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपने पहुंचे। अभ्यर्थियों का आरोप है कि विज्ञापन संख्या 230/Recruitment Cell/2024 के तहत विभिन्न गैर-शैक्षणिक पदों, जैसे पीआर (Public Relations), ओटी असिस्टेंट, टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट और मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट के लिए चयन प्रक्रिया पूरी होने और दो बार डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होने के बावजूद, पिछले छह महीनों से नियुक्ति लंबित है। नियुक्ति में हो रही इस देरी के कारण चयनित अभ्यर्थी आर्थिक और मानसिक परेशानियों से जूझ रहे हैं। उन्होंने जल्द से जल्द नियुक्ति पत्र जारी करने और कार्यभार ग्रहण कराने की मांग की है। अभ्यर्थियों ने लंबित नियुक्ति प्रक्रिया का शीघ्र निस्तारण कर जॉइनिंग कराने की मांग को लेकर आवाज उठाई है।