केडी सिंह बाबू स्टेडियम में जनपदीय एवं मंडलीय माध्यमिक विद्यालयीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में अंडर-17 और अंडर-19, जबकि बालक वर्ग में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 की स्पर्धाएं हुईं। जनपदीय प्रतियोगिता 10 सितंबर और मंडलीय प्रतियोगिता 15 सितंबर को आयोजित की गई। मुख्य आयोजक गिरधारी सिंह इंदंर कुंवर इंटर कॉलेज और सह आयोजक लखनऊ मांटेसरी इंटर कॉलेज रहे। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन के लिए एक-दूसरे को कड़ी चुनौती देते नजर आए। मुकाबलों में खिलाड़ियों का जोश और उत्साह देखने लायक रहा।