फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कैबिनेट मंत्री जयंत चौधरी का अखिलेश पर हमला, बोले- उनकी राजनीति स्थिर नहीं

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 30 Aug 2026 03:20 PM IST

रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री जयंत चौधरी ने लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा और कहा कि कुछ लोग झगड़ों को भी राजनीतिक चश्में से देखते हैं और राजनीतिक रोटियां सेंकने की बात करते हैं। चौधरी चरण सिंह जी ने हमें सभी का आदर करना सिखाया है। वो जातिवाद की राजनीति नहीं करते थे। वो समाज के हर वर्ग को आगे बढ़ाना चाहते थे। बात अहंकार, भ्रष्टाचार, चोरी और धोखाधड़ी की है। यही एबीसीडी है। हमने आदर करना सीखा। चौधरी साहब हमें कुछ और ही एबीसीडी सिखा गए। वो जातिवाद के धुर विरोधी थे। कमजोर तबके को ऊपर लाना चाहते थे। न जाने कितने हीरो को उन्होंने तराशा। किसी में अच्छाई भी होती है और बुराई भी। उन्होंने कहा कि चौधरी साहब के नाम पर सभी ने दल बनाए। चुनाव में उनका नाम भुनाया। मैं इसे भी गलत नहीं मानता लेकिन फोटो लगाना और उनके कदमों पर चलना बेहद कठिन है। चौधरी साहब की फोटो लगाने वाले दूसरे दलों के लोग बुरा न माने। बागपत में एक कार्यक्रम हुआ। 36 स्कूल में लाइब्रेरी बनाने का काम एक संगठन ने किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा बेहद महत्वपूर्ण है। बी के शुक्ला ने भी इस पर फोकस किया है। स्कूल केवल सरकार की नहीं बल्कि समाज की जिम्मेदारी है। एक नई स्कीम आई है। बहुत से मद में जो पैसा इस्तेमाल नहीं होता था, यूपी सरकार ने 11500 करोड़ का ऐसा फंड स्कूल में लगाया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें