फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: झूले झूलकर और चाट-चाऊमीन खाकर बच्चों ने मनाया बाल दिवस

नरही के तिकोना पार्क में शनिवार को बाल दिवस पर बच्चों की खूब चहल-पहल रही। कोई झूले का आनंद लेता दिखा तो कोई चाट-चाऊमीन और बिस्कुट का स्वाद लेता नजर आया। नरही नागरिक एवं व्यापारी कल्याण समिति की ओर से गरीब और जरूरतमंद बच्चों के लिए निःशुल्क बाल मेले का आयोजन किया गया। बच्चों को पेंसिल बॉक्स भी उपहार में दिए गए। बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य कर सभी का मन मोह लिया। मेले की शुरुआत संयोजक सुभाष श्रीवास्तव ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर की। उन्होंने कहा कि नेहरू जी ने आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखी। इस दौरान विपिन कांत, राजेंद्र कश्यप, शिव यादव, सुमित टाइटस समेत कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें