फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: जनसंख्या नियंत्रण की मांग को लेकर योगी सेना ने किया प्रदर्शन

जनसंख्या नियंत्रण की मांग को लेकर योगी सेना (भारत) के कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय से प्रदर्शन शुरू किया और बाद में गांधी प्रतिमा स्थल पहुंचकर धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या से रोजगार, अर्थव्यवस्था और उपलब्ध संसाधनों पर दबाव बढ़ रहा है। उनका दावा है कि जनसंख्या वृद्धि का असर बेरोजगारी और भुखमरी जैसी समस्याओं पर भी पड़ रहा है। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से प्रभावी जनसंख्या नियंत्रण नीति लागू करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने धार्मिक आधार पर होने वाले विरोध को भी इस दिशा में चुनौती बताते हुए सरकार से ठोस कदम उठाने की अपील की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें