फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जबरेला पुल से युवक के नदी में कूदने की सूचना से मचा हड़कंप

सिसेण्डी चौकी क्षेत्र के जबरेला पुल पर रविवार को एक अज्ञात युवक के नदी में कूदने की सूचना से हड़कंप मच गया। नदी के पुल पर लोगो की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही सिसेण्डी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सिसेण्डी चौकी इंचार्ज अनूप सिंह के मुताबिक शाम लगभग पांच बजे लोगों ने पुलिस को एक अज्ञात युवक के पुल से नदी में कूदने की सूचना दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की, लेकिन किसी ने युवक के पुल से कूदने की पुष्टि नहीं की। घटनास्थल से भी पुलिस को फिलहाल ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला है, जिससे युवक के नदी में कूदने की पुष्टि हो सके। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है और सूचना की सत्यता का पता लगाने में जुटी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें