फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: गोमती पुस्तक महोत्सव में उमड़ी पुस्तक प्रेमियों की भीड़, छात्र-छात्राओं में दिखा खास उत्साह

लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में चल रहे गोमती पुस्तक महोत्सव में पुस्तक प्रेमियों की खूब भीड़ दिखाई दे रही है। महोत्सव में विभिन्न विषयों और विधाओं की किताबें पाठकों को आकर्षित कर रही हैं। खासकर छात्र-छात्राओं में पुस्तकों को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। युवा पाठक अपनी पसंद की किताबें तलाशते और खरीदते नजर आए। महोत्सव में साहित्य, प्रतियोगी परीक्षाओं, ज्ञान-विज्ञान और अन्य विषयों से जुड़ी पुस्तकों की उपलब्धता पुस्तक प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। छुट्टी के दिन बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ भी महोत्सव में पहुंच रहे हैं। पुस्तक स्टॉलों पर पाठकों की आवाजाही लगातार बनी हुई है। आयोजकों के अनुसार, महोत्सव का उद्देश्य लोगों, विशेषकर युवाओं में पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा देना और उन्हें विभिन्न प्रकार की पुस्तकों से जोड़ना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें