इटौंजा में बृहस्पतिवार रविवार को गोमांस की तस्करी होने की सूचना पर कुछ युवकों ने रविवार को लगभग सुबह साढ़े आठ बजे महोना इटौंजा निवासी स्कूटी सवार युवक को सराय उसरना के पास रोक लिया। स्कूटी सवार ने युवकों पर 20 हजार नकदी और मोबाइल लूटकर मारपीट का आरोप लगाया है। महोना इटौंजा निवासी रिजवान का आरोप है कि देशी शराब के ठेके के पास पहले से घात लगाये बैठे युवकों ने अचानक हमला कर दिया जिससे प्रार्थी स्कूटरी सहित गिर गया तभी तीनों लात घूंसो लाठी-डंडों व लोहे की राड व ईंट पत्थरों से खूब मारा। अतिरिक्त इंस्पेक्टर विनोद सिंह ने बताया कि स्कूटी कब्जे में लेकर मांस को लैब टेस्टिंग भेजा गया है। जांच की जा रही है।