फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आए रिजवान चंद्रकेश और साथी

फैजुल्लागंज में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए रिजवान चंद्रकेश और उनके तीन साथियों ने मानवता की मिसाल पेश की। चारों ने मिलकर बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए चावल, पानी, बिस्कुट और अन्य जरूरी राहत सामग्री की व्यवस्था की और लोगों के बीच उसका वितरण किया। बाढ़ के कारण जलभराव वाले इलाकों में लोगों को जरूरी सामान जुटाने में परेशानी हो रही है। ऐसे में रिजवान चंद्रकेश और उनके साथियों ने बिना किसी स्वार्थ के प्रभावित लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाई। उन्होंने जरूरतमंद परिवारों के बीच पहुंचकर सामग्री वितरित की और मुश्किल समय में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि आपदा के समय इस तरह की मदद प्रभावित परिवारों के लिए काफी राहत देने वाली है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें