फैजुल्लागंज के मामा कॉलोनी, लोहरमऊ और दाउदनगर में कई गलियों में अब भी गंदा पानी और कीचड़ भरा हुआ है। खाली प्लॉटों में भी पानी जमा है, जिससे मच्छरों के पनपने और बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति को देखते हुए नगर निगम की ओर से पानी जमा होने वाले स्थानों पर एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है। बृहस्पतिवार को लोहरमऊ में छिड़काव किया गया। हालांकि, गलियों और खाली प्लॉटों में जमा पानी की समस्या से निजात पाने के लिए जलनिकासी की व्यवस्था भी जरूरी है।