राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने छोटी जुबली में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में लाइट डिटेक्टर प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया। इस मॉडल के जरिए छात्राओं ने सोलर पैनल को सूर्य की दिशा के अनुसार घुमाने की तकनीक दिखाई। छात्राओं के मुताबिक, आमतौर पर सोलर पैनल एक ही दिशा में स्थिर लगाए जाते हैं, जबकि उनके प्रोजेक्ट में पैनल सूर्य की किरणों की दिशा के अनुसार घूमता रहेगा। इससे पैनल पर अधिक समय तक सीधी धूप पड़ेगी और बिजली उत्पादन की क्षमता बढ़ाने में मदद मिल सकती है।