गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद बक्शी का तालाब इलाके में नदी का पानी चंद्रिका देवी मंदिर के पास स्थित सुधन्वा कुंड से होकर के मंदिर जाने वाली मुख्य सड़क के ऊपर से लगभग 2 फीट बह रहा है। इसकी वजह से अस्थाई दुकानदारों को अपनी दुकानों को यहां से हटना पड़ा है जिससे उनकी दुकानदारी प्रभावित हुई है। वहीं, मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को भी मुश्किल हो रही है। मंदिर जाने वाला मुख्य रोड पानी में डूबा हुआ है ऐसे में चंद्रिका देवी मंदिर तक कैसे पहुंचे। चंद्रिका देवी मंदिर पर दुकानों का संचालन करने वाले दुकानदार कहते हैं कि मुख्य रोड से अलग भी एक रोड है जो चंद्रिका देवी मंदिर तक श्रद्धालुओं को आसानी से पहुंचा देता है। मंदिर के मुख्य गेट में प्रवेश करते ही हनुमानगढ़ी द्वार से होकर चंद्रिका देवी मंदिर के पीछे रोड से श्रद्धालुओं के आवागमन में कोई समस्या नहीं है।