फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: चोरी की घटना को अंजाम देने जमा हुए बदमाशों से मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली

लखनऊ में पारा के सदरौना में रविवार रात चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए जमा हुए चार आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक आरोपी के दाएं पैर में गोली लगी। जबकि अन्य आरोपी भाग निकले। पुलिस ने घायल आरोपी को अस्पताल पहुंचाया है। डीपी पश्चिम जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मानक नगर निवासी आरिफ है। उसे पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया है। डीसीपी ने बताया कि पारा पुलिस को रविवार रात सूचना मिली थी कि कुछ लोग वारदात को अंजाम देने की योजना बनाने के लिए सदरौना स्थित आम के बाग में चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए जमा हुए हैं। पुलिस ने एसओजी टीम से संपर्क किया था। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो एक आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरिफ के गोली लग गई। प्रारंभिक पूछताछ में आरिफ ने बताया कि वह साथियों के साथ शराब की दुकानों में चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका था। एक सप्ताह पहले उसने आलमनगर में शराब की दुकान में चोरी की थी। डीसीपी ने बताया कि आरोपी के पास पुलिस को दो मोटरसाइकिल एक तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ है। फरार चल रहे अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें