चौक स्टेडियम में 70वीं जनपदीय विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं अलग-अलग आयु वर्ग की स्पर्धाओं में हिस्सा ले रहे हैं। सोमवार को 400 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग की प्रतिभागियों ने ट्रैक पर अपना दमखम दिखाया।