दुबग्गा के लालजी टंडन वार्ड में गोमती नदी की बाढ़ से कई इलाके प्रभावित हैं। वही पुलिस ने जेहटा माल रोड के मुख्य मार्ग के पास स्थित एमसी सक्सेना कॉलेज के पास बैरिकेडिंग लगाकर रास्ते को कुछ देर के लिए बंद कर दिया जिससे आगे जाम की स्थित न बने वही जलभराव के बीच प्रशासन की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। प्रभावित लोगों तक खाना, पानी, दवाइयां और जरूरी सामान पहुंचाया जा रहा है।भाजपा नेताओ ने भी बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों का हाल जाना और उनकी समस्याएं सुनीं। वहीं लखनऊ पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के उपविजेता रहे अंजनी श्रीवास्तव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री बांटी। उन्होंने लोगों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।