फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बांसकार समाज महासम्मेलन में सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक अधिकारों की उठी मांग

विश्वसरैया सभागार में अखिल भारतीय बांसकार महासंघ की ओर से आयोजित ‘बांसकार समाज महासम्मेलन’ में समाज के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक अधिकारों को लेकर आवाज उठाई गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधान परिषद सदस्य लालजी निर्मल ने बांसकार एवं धरकार समाज के संघर्षों पर चर्चा की। लालजी निर्मल ने कहा कि जालौन और बुंदेलखंड जैसे क्षेत्रों में चलाए गए जागरूकता अभियानों के बाद समाज के लोग अपनी पहचान को लेकर जागरूक हुए हैं और गर्व के साथ इसे स्वीकार कर रहे हैं। सम्मेलन में बांसकार समाज को राजनीति में उचित प्रतिनिधित्व देने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। वक्ताओं ने कहा कि बड़ी आबादी होने के बावजूद समाज को विधायक या सभासद जैसे पदों पर पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं मिला है। सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के सकारात्मक रवैये की सराहना करते हुए आरक्षण और अधिकारों को लेकर उनसे उम्मीद जताई गई। वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक के विकल्प के तौर पर बांस के उत्पादों को बढ़ावा देने की मांग की। समाज की ओर से बांस की खेती के लिए पट्टे पर जमीन उपलब्ध कराने और बांस आधारित कार्यों को लघु उद्योग के रूप में विकसित करने की मांग भी रखी गई। इसके साथ ही रोजगार और वैश्विक व्यापार के अवसर बढ़ाने तथा झांसी में महाराजा बेन की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें