फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: ब्रह्मपुरी कॉलोनी में अवैध डेयरी के खिलाफ फूटा गुस्सा

बख्शी का तालाब नगर पंचायत के वार्ड 13 स्थित ब्रह्मपुरी कॉलोनी के निवासियों ने अवैध रूप से संचालित डेयरियों के खिलाफ तहसील समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराई। करीब 30 कॉलोनीवासी तहसील पहुंचे और एसडीएम आकाश सिंह व नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी के सामने अपनी समस्याएं रखीं। लोगों ने आरोप लगाया कि कॉलोनी में संचालित अवैध डेयरियों से स्थानीय निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत सुनने के बाद एसडीएम ने बख्शी का तालाब पुलिस और नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को अभियान चलाकर अवैध दूध डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्रवाई के दौरान पुलिस बल उपलब्ध कराने को भी कहा। एसडीएम ने निवासियों को आश्वासन दिया कि तीन दिन के अंदर अवैध डेयरियों को हटाने की कार्रवाई की जाएगी। आश्वासन मिलने के बाद कॉलोनीवासी शांत हुए और समाधान दिवस से लौट गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें