फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अधिवक्ता चैंबर्स के ध्वस्तीकरण के विरोध में भूख हड़ताल, पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग

स्वास्थ्य भवन चौराहे पर अधिवक्ता चैंबर्स संघर्ष समिति के बैनर तले वकील चैंबर्स के ध्वस्तीकरण के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे हैं। पूर्व अध्यक्ष अरविंद कुशवाहा के नेतृत्व में चल रहे प्रदर्शन में समिति ने मांग की है कि किसी भी तरह के ध्वस्तीकरण से पहले अधिवक्ताओं के बैठने और विधिक कार्य के लिए उचित, सुरक्षित और स्थायी वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। समिति ने पुराने तहसील परिसर और रोडवेज कार्यालय परिसर को अधिवक्ता चैंबर्स के लिए उपलब्ध कराने की मांग की है। साथ ही वैकल्पिक व्यवस्था में मूलभूत सुविधाएं, सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की गई है। समिति का कहना है कि स्पष्ट कार्ययोजना के बिना चैंबर्स का ध्वस्तीकरण नहीं किया जाना चाहिए। मांगें पूरी होने तक शांतिपूर्ण तरीके से भूख हड़ताल जारी रखने की बात कही गई है। इधर, विभूतिखंड थाना क्षेत्र में फैजाबाद रोड स्थित अवध बस अड्डे के बाहर एक अधिवक्ता के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट का मामला भी सामने आया है। घटना के विरोध में अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी अधिवक्ताओं ने मारपीट में शामिल पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित करने और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें