फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अलीगंज फर्जी कॉल सेंटर पर कार्रवाई पूरी, 16 लोगों को हिरासत में लेकर गई पुलिस

अलीगंज स्थित कथित फर्जी कॉल सेंटर में सुबह सात बजे से चल रही पुलिस की कार्रवाई अब पूरी हो गई है। जांच के बाद पुलिस कॉल सेंटर में काम कर रहे 16 लोगों को हिरासत में लेकर अपने साथ गई। हिरासत में लिए गए लोगों में चार महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने मौके से कई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स भी कब्जे में लिए हैं। इन उपकरणों और अन्य डिजिटल सामग्री की जांच की जा रही है। कार्रवाई के दौरान पुलिस और साइबर एक्सपर्ट की टीम ने कॉल सेंटर में मौजूद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और दस्तावेजों की पड़ताल की। पुलिस हिरासत में लिए गए सभी 16 लोगों से पूछताछ करेगी। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें