अलीगंज के कपूरथला स्थित रिधया प्लाजा में फर्जी कॉल सेंटर की सूचना पर हुई पुलिस कार्रवाई के बाद जांच पूरी होने की ओर है। मौके पर अलीगंज पुलिस के साथ साइबर क्राइम सेल की टीम ने जांच-पड़ताल की। पुलिस ने कॉल सेंटर के अंदर मौजूद कंप्यूटर, दस्तावेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच की।