फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अब बाजार खुद आएगा मोहल्ले तक, ई-कार्ट बना आकर्षण

विश्वकर्मा स्वरोजगार स्वदेशी मेले में ‘मोहल्ला स्टोर’ की अवधारणा भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यह चलती-फिरती दुकान ई-कार्ट के जरिये रोजमर्रा की जरूरत का सामान मोहल्लों तक पहुंचाने की योजना पर आधारित है। बीएमएस एग्री एंड एलाइड वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से प्रदर्शित इस मॉडल में एफपीओ को ब्लॉक स्तर पर वितरक और संग्रह केंद्र की भूमिका दी जाएगी। एक एफपीओ करीब 20 से 25 मोहल्ला स्टोर ई-कार्ट का संचालन करेगा। इनमें 30 से 40 प्रतिशत उत्पाद एफपीओ, स्वयं सहायता समूह, किसान समूह और ग्रामीण खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों के होंगे, जबकि बाकी राष्ट्रीय और क्षेत्रीय कंपनियों के उत्पाद होंगे। मॉडल का उद्देश्य उपभोक्ताओं को घर के पास सामान उपलब्ध कराने के साथ ग्रामीण उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें